नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इस एग्जाम में दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने 100 परसेंटाइल लाकर पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
इस बार कुल 12 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने पेपर 1 में 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। रिजल्ट स्कोर कार्ड और टॉपर्स की पूरी लिस्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। इस परीक्षा में कुल 13,04,653 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 96.26 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
जेईई मेन परीक्षा के रिजल्ट में 100 परसेंटाइल पाने वाले 12 उम्मीदवारों में राजस्थान के 3 उम्मीदवार सबसे अधिक हैं, उसके बाद आंध्र प्रदेश के दो और बाकी राज्यों से एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं। एनटीए ने इस साल JEE मेन टॉपर्स को जेंडर के हिसाब से भी जारी किया है। इस लिस्ट में महिला टॉपर आशी ग्रेवाल (हरियाणा) हैं, जिन्होंने 99.9969766 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।
पेपर 1 (BE/BTech) में 12 कैंडिडेट्स ने 100 NTA स्कोर (परसेंटाइल) हासिल किया। खास बात यह है कि इस साल टॉपर्स में कोई भी महिला कैंडिडेट नहीं है। JEE Main 2026 के टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं-
स्टूडेंट का नाम राज्य NTA स्कोर
श्रेयस मिश्रा दिल्ली एनसीटी 100.0000000
नरेंद्र गारी महित आंध्र प्रदेश 100.0000000
शुभम कुमार बिहार 100.0000000
कबीर छिल्लर राजस्थान 100.0000000
चिरंजीव कर राजस्थान 100.0000000
भावेश पात्रा उड़ीसा 100.0000000
अनय जैन हरियाणा 100.0000000
अर्नव गौतम राजस्थान 100.0000000
पसाला मोहित आंध्र प्रदेश 100.0000000
माधव विराडिया महाराष्ट्र 100.0000000
पुरोहित निमय गुजरात 100.0000000
विवान शरद तेलंगाना 100.0000000
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 फरवरी को JEE Main 2026 सेशन 1 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जो कैंडिडेट जनवरी सेशन में शामिल हुए थे, वे nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in पर लॉगिन इंटरफेस के हिसाब से अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि का इस्तेमाल करके ऑफिशियल NTA पोर्टल से अपने स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दे की स्कोर बोर्ड में सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स, ओवरऑल परसेंटाइल और क्वालीफाइंग स्टेट्स लिस्ट होता है। पर्सेंटाइल स्कोर NTA के नॉर्मलाइज़ेशन मेथड का इस्तेमाल करके कैलकुलेट किए जाते हैं ।
इस बार जेईई मेन एग्जाम के पहले सेशन के लिए 13 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 13,04,653 अभ्यर्थी यानी कि 96.26 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा दी थी।
अब रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी छात्र की रैंक कम आए तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। छात्र सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन कर कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन 25 फरवरी 2026 तक किया जा सकता है।