आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई, सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत् से मानदेय वृद्धि, पेंशन लागू करने, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि और सेवा आयु 62 वर्ष करने की मांग की है।
संगठन ने बायोमेट्रिक उपस्थिति, जटिल केवाईसी प्रक्रिया और मोबाइल रिचार्ज की समस्याओं पर भी नाराज़गी जताई। साथ ही अतिरिक्त विभागीय कार्यों के बदले अलग मानदेय देने और सुपरवाइजर पदों पर पदोन्नति की मांग दोहराई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनी बगड़वाल, लीला पांडे, तनुजा बिष्ट, माया जोशी, मनोरमा बनौला, दया टम्टा, राधा आर्या, कमला कार्की, कमला बोरा, कविता जोशी, हेमा डालाकोटी, जानकी देवी, दीपा बनौला, बिना उप्रेती, उमा बनौला, सुनीता देवी, संगीता जोशी, निर्मला भट्ट समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
