हमारे देश में कई लोग आज भी सोना खरीदते हैं। यह आमतौर पर शादी के समय दूल्हा दुल्हन के लिए आभूषणों के काम भी आता है। सोने के लगातार बढ़ते हुए दामों को देखकर अब लोग सोच रहे हैं कि अभी खरीदे हैं सोना या अभी इंतजार करें? क्या सोना आगे आने वाले दिनों में सस्ता होगा?
सोना जब भी खरीदा जाए तो वह महंगा ही लगता है। 2 साल पहले यानी 2024 में सोने की कीमत 70 से 80 हजार रुपए के आसपास थी। आज सोने का दाम डेढ़ लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर चल रहा है।
बताया जा रहा है कि अगर आप सोना परंपरागत उद्देश्य से खरीद रहे हैं तो यह ना देखें कि उसमें कीमत क्या है? सोने में चांदी की तरह बहुत ज्यादा गिरावट या तेजी नहीं आएगी। इसमें हजार या 2000 का ही अंतर होगा इसलिए अगर आपके पास पैसा है तो सोना खरीद सकते हैं।
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि शॉर्ट टर्म सोने का दाम 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम जा सकता है। इसके साथ ही सोने को 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का सपोर्ट है।
इसका मतलब है कि सोने में गिरावट आती है तो इसका दाम 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर सकता है।
Gold Silver Price: आपके शहर में क्या है दाम?
शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹154,570 ₹237,810
जयपुर ₹1,54,630 ₹237,910
कानपुर ₹1,54,700 ₹238,000
लखनऊ ₹1,54,700 ₹238,000
भोपाल ₹1,54,820 ₹238,190
इंदौर ₹1,54,820 ₹238,190
चंडीगढ़ ₹1,54,660 ₹237,940
रायपुर ₹1,54,590 ₹237,850
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में पटना में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां चांदी की कीमत भी सबसे कम है। पटना में 10 ग्राम सोना का दाम 1,54,570 रुपये और चांदी का भाव 2,37,810 रुपये प्रति किलो चल रहा है।
इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोना और चांदी सबसे महंगा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,54,820 रुपये चल रहा है। वहीं चांदी की कीमत 2,38,190 रुपये प्रति किलो चल रही है।
