सोमेश्वर: दिव्यांग कुंदन हत्याकांड का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

कोतवाली सोमेश्वर व एसओजी की संयुक्त टीम ने करबला तिराहे अल्मोड़ा से आरोपी को धर दबोचा,घटना को अंजाम देकर आरोपी था फरार, पैसो की तंगी…

someshwar-disabled-person-murder-case-solved-accused-arrested



कोतवाली सोमेश्वर व एसओजी की संयुक्त टीम ने करबला तिराहे अल्मोड़ा से आरोपी को धर दबोचा,घटना को अंजाम देकर आरोपी था फरार, पैसो की तंगी खींच लाई अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: सोमेश्वर के रस्यारा गांव में दिव्यांग हत्याकांड का खुलासा हो गया है, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही वारदात के दौरान पहने कपड़े बरामद करने का दावा किया है।

इस घटनाक्रम के बाद से क्षेत्र में काफी आक्रोश का माहौल था लोग जल्द आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।


बीते 24 जनवरी को कोतवाली सोमेश्वर क्षेत्र के ग्राम रस्यारागांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिसकी शिनाख्त कुन्दन राम(दिव्यांग) के रूप में हुई। 25 जनवरी को मृतक के भाई हरीश राम की तहरीर के आधार पर आरोपित दीपक पांडे के विरूद्ध मुकदमा अपराध स0 – 04/2026 धारा 103(1)/352 बीएनएस व 3(1)द/3(1)घ/3(2)(V) SC/ST ACT के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए हत्याकाण्ड के फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।


गठित पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन करते हुए तलाश, सुरागरसी/पतारसी कर एवं मैनुअल, सर्विलांस, टैक्निकल टीमों के समन्वय से अथक प्रयास करते हुए बीते रोज रविवार को फरार आरोपी दीपक को करबला तिराहा अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया तथा पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।


पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने 18 जनवरी की सांय दुकान से घर को जाते समय रास्ते में मृतक से आपसी अनबन के चलते पत्थर से मृतक के सर पर प्रहार किया तथा घटना के बाद गिरफ्तारी के डर से गाजियाबाद, गुड़गांव, दिल्ली, बनारस में छिपता रहा। पैसे समाप्त हो जाने पर अल्मोड़ा में अपने परिचितों से पैसा लेने पहुंचा हुआ था।


यहां पहले से उसकी तलाश में जुटी पुलिस ने दीपक पाण्डे उम्र- 34 वर्ष पुत्र महेश पाण्डे, निवासी ग्राम रस्यारागांव सोमेश्वर अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।


एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामलें का खुलासा व अभियुक्त को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन के लिए 1000/- रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।


पुलिस के अनुसार अभियुक्त के घर से घटना के समय पहने गये खून से सने कपड़े बरामद किये गये।


गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली सोमेश्वर व एसओजी पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी ,अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान, सर्विलांस से, हेड कांस्टेबल हरीश आर्या, कोतवाली सोमेश्वर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply