Bhiwadi Factory Fire: राजस्थान के भिवाड़ी की एक फैक्ट्री में लगी आग, सात श्रमिकों की मौके पर जलकर हुई मौत 25 के फंसे होने के आशंका

email image link राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी गत्ता फैक्ट्री…

Rajasthan-Fire

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी गत्ता फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस आग में अब तक सात मजदूरों के मारे जाने की खबर आई है, जबकि 25 लोग अभी भी फंसे हुए हैं

लोगों का कहना है कि यह आग इतनी ज्यादा तेज थी कि परिसर के अंदर लगातार धमाकों की आवाज भी हो रही थी। आशंका जताई जा रही है की फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर या किसी ज्वलनशील सामग्री विस्फोट की वजह से हादसा हुआ है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


बताया जा रहा है कि संबंधित प्लांट करीब 2 महीने से बंद पड़ा था। इसके बावजूद घटना के समय अंदर श्रमिक मौजूद थे। हादसे में अब तक सात श्रमिकों के जलने की खबर सामने आई है। राहत और बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।


दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस ने बताया कि घने धुएं और लगातार धमाकों की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत हो रही थी।आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा घेरा बना दिया गया।स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं।


यह भी पता लगाया जा रहा है कि जब फैक्ट्री बंद थी तो अंदर श्रमिक किस परिस्थिति में काम कर रहे थे। सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की भी जांच की जाएगी। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना है।