मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ खंडवा जिले के पंधाना में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जरा टेक ऑफ के दौरान हेलीकॉप्टर अचानक लड़खड़ा गया और कुछ देर के लिए हवा में अस्थिर हो गया।
बताया जा रहा है कि करीब 36 सेकंड तक स्थिति तनावपूर्ण रही। इसके बाद मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों की सांसें थम गईं।
बताया जा रहा मुख्यमंत्री पंधाना में आयोजित राज्य स्तरीय लाडली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भोपाल आ रहे थे। जैसे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी वह आगे जाने के बजाय कुछ और पीछे की ओर आता हुआ नजर आया और हल्का झुकाव भी दिखाई दिया।
यह दृश्य देखकर वहां लोग के लोग घबरा गए
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेलीकॉप्टर जमीन से उठते ही अस्थिर दिखाई देता है, फिर धीरे-धीरे संतुलन बनाता है।
स्थिति को देखते हुए पायलट ने बहुत तुरंत नियंत्रण संभाला और स्पीड कम कर दी ताकि धूल का गुबार कम हो और दृश्यता बनी रहे। कुछ सेकंड बाद हेलीकॉप्टर को स्थिर किया गया और सुरक्षित तरीके से उड़ान जारी रखी गई। मुख्यमंत्री बाद में सुरक्षित भोपाल पहुंच गए।
खंडवा पुलिस के अधीक्षक ने बताया कि हेलीकॉप्टर में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं थी। उसने तुरंत टेकऑफ के दौरान हेलीकॉप्टर की दिशा तेज धूल के कारण पायलट ने एहतियातन गति कम की और उसे नियंत्रित किया। यह एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया।
हेलीकॉप्टर से डगमगने के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा।
मुख्यमंत्री का यह दौरा विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा के लिए था। कार्यक्रम के बाद उनकी वापसी के दौरान यह घटना हुई, जिसने कुछ देर के लिए सभी को चिंता में डाल दिया।
सूत्रों के अनुसार इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और उड्डयन से जुड़े अधिकारी टेकऑफ परिस्थितियों और प्रोटोकॉल की समीक्षा कर सकते हैं, ताकि भविष्य में ऐसे जोखिमों को और कम किया जा सके।

