अल्मोड़ा स्वर्गीय सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट 17 फरवरी से, टी-शर्ट हुई लाँच

अल्मोड़ा: स्वर्गीय सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम अल्मोड़ा में खेला जाएगा। 17 फरवरी…

almora-late-cl-sen-memorial-badminton-tournament-february-17

अल्मोड़ा: स्वर्गीय सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम अल्मोड़ा में खेला जाएगा।


17 फरवरी से 19 फरवरी तक सेन सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सोसाइटी व जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा द्वारा आयोजित होने जा रहे मिनी जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट की ऑफिशियल टी शर्ट रविवार को जिला अधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह द्वारा लाँच की गई।

यह टूर्नामेंट अंडर 8, 9, 10और अंडर 11 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जा रहा है ।
इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं ।


अंतरराष्ट्रीय कोच डीके सेन का कहना है कि इस प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य उत्तराखण्ड के लिए बैडमिंटन खेल में नई पौध को आगे लाना है ।


प्रतियोगिता का उद्घाटन 17 फ़रवरी को शाम 5 बजे कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत व जिला अधिकारी अंशुल सिंह द्वारा किया जाएगा । विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीओ राम जी सरन होंगे ।


टी शर्ट लांचिंग के अवसर पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डीके सेन, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, टूर्नामेंट आयोजक सचिव गोकुल मेहता, बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के कोषाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, वीरेंद्र कुमार सिंह, सौरभ रावत, पंकज कांडपाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply