पैनासोनिक ने भारत में लॉन्च किया नया धूल झाड़ने वाला एसी, 55 डिग्री की गर्मी में भी लगेगी ठंड, कीमत है बस इतनी

फरवरी का महीना आधा बीत गया है और अब सूरज भी अपनी गर्मी बढ़ा रहा है। उत्तर भारत में धीरे-धीरे गर्मी दस्तक दे रही है।…

Screenshot 20260213 151146 Dailyhunt

फरवरी का महीना आधा बीत गया है और अब सूरज भी अपनी गर्मी बढ़ा रहा है। उत्तर भारत में धीरे-धीरे गर्मी दस्तक दे रही है। ऐसे में बहुत लोग गर्मी की शुरुआत के पहले ही बचत करने के लिए नया ऐसी खरीदने की सोच रहे हैं।


इसी बीच पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में 2026 की नई एयर कंडीशनर को उतारा है। कंपनी ने एक साथ 57 नए मॉडल लॉन्च किए हैं जिन्हें खास तौर पर भारत में पढ़ने वाली भयंकर गर्मी और धूल भरे माहौल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस नए मॉडल की शुरुआती कीमत 32490 रुपए रखी गई है।आइए जानते हैं इसके बारे में


पैनासोनिक के इस नए एयर कंडीशनर की सबसे खास बात यह है कि यह डस्टब्सटर टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

अक्सर आउटडोर यूनिट में धूल भर जाती है जिसकी वजह से कॉलिंग स्लो हो जाती है लेकिन इस सीरीज की डस्टबस्टर टेक्नोलॉजी एक बंद होने के बाद आउटडोर यूनिट के पंखे को उल्टा घूमाता है जिससे जमी हुई धूल बाहर निकल जाती है और एक के परफॉर्मेंस काफी अच्छी हो जाती है।


इस नई सीरीज को लेकर पैनासोनिक का दावा है कि ये AC 55 डिग्री सेल्सियस तक की चिलचिलाती गर्मी में भी असरदार होगी। कंपनी के मुताबिक ये यूनिट्स 48 डिग्री तापमान पर भी अपनी पूरी कूलिंग क्षमता से ठंडक देगी।
5-स्टार सीरीज में Amaze Facia नाम का डिजाइन इस सीरीज में कंपनी ने दिया है, जो डार्क ग्रे और क्रोम फिनिश के साथ काफी प्रीमियम लगता है।


ये स्मार्ट AC Matter प्रोटोकॉल को सपोर्ट करते हैं, जिससे इन्हें दूसरे स्मार्ट होम डिवाइसेज के साथ कनेक्ट करना आसान हो जाता है।


आप MirAIe ऐप के जरिए बिजली यूज को भी ट्रैक कर सकते हैं और फिल्टर साफ करने के अलर्ट पा सकते हैं।


इस एसी सीरीज में घर की घवा को शुद्ध करने और लिए इसमें कंपनी की सिग्नेचर nanoe तकनीक भी दी गई है।


यह ऐसी पूरी तरह कॉपर कॉइल और Shield Blu+ एंटी-कोरोशन कोटिंग के साथ लॉन्च की गई हैं, जो इन्हें जंग के खतरे से बचाती है। इसके साथ ही इसमें स्टेबलाइजर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और यह वोल्टेज भी खुद संभाल लेगा।

यूजर्स Converti8 फीचर के जरिए अपनी जरूरत के मुताबिक कूलिंग कैपेसिटी को 8 अलग-अलग लेवल पर एडजस्ट कर सकते हैं। ये सभी मॉडल्स रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और पैनासोनिक ब्रांड शॉप्स पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।

Leave a Reply