बधाई:अल्मोड़ा की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी दिव्यांशी बिष्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित UGC-NET (Community Science) परीक्षा को असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM


अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी दिव्यांशी बिष्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित UGC-NET (Community Science) परीक्षा को असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर लिया है।

25


यह परीक्षा सम्पूर्ण भारतवर्ष में आयोजित की जाती है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। नगर व आसपास के क्षेत्रों से लोगों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं।


दिव्यांशी अल्मोड़ा निवासी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट की सुपुत्री हैं उनकी माता तारा बिष्ट स्वास्थ्य विभाग में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के पद पर ताकुला में तैनात हैं। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, ताऊ महेंद्र सिंह बिष्ट, ताई पुष्पा बिष्ट, समस्त परिजनों एवं गुरूजनों को दिया है।

सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को सदैव प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे नगर क्षेत्र में खुशी की लहर है। दिव्यांशी इससे पूर्व सीयूटी परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकीं हैं और दिल्ली के प्रतिष्ठित लेडी इरविन कॉलेज में एमएससी हेतु उनका प्रवेश हो चुका था।