जाने 14 फरवरी को उत्तराखंड के मौसम का हाल, देहरादून में छाए रहेंगे आंशिक बादल

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम अभी शुष्क बना हुआ है आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम सामान्य और शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग…

Snowfall in the Hills, Rain in Eastern and Northeastern India, Weather to Change in 13 States

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम अभी शुष्क बना हुआ है आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम सामान्य और शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पहले 24 घंटे में सुबह 8:30 बजे तक राज्य के कहीं भी कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है।

राज्य के सभी जनपदों में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन राजधानी देहरादून में आंशिक बादल छाए हुए हैं यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया फिलहाल उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है।


पहाड़ से मैदान तक धूप निकली हुई है जिससे पारे में वृद्धि दर्ज की गई ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में ब्लॉक मौसम अभी भी शुष्क रहेगा और तपिश बनी रह सकती है।


हालांकि, 17 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। बीते दो दिनों से देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिल रही है। जिससे ठंड लगभग खत्म होने लगी है।


सुबह शाम कहीं-कहीं अभी भी ठंड है लेकिन दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है बारे में भी वृद्धि हुई है अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जा रहे हैं।


देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। जबकि, बीते बुधवार को यह 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि बीते 10 वर्ष में तीसरी बार ही फरवरी में रिकार्ड किया गया।


इससे पहले वर्ष 2021 व वर्ष 2023 में फरवरी में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के आसार हैं। इस बीच पारा भी सामान्य से अधिक बना रहने का अनुमान है।


राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 26.4, 9.6
ऊधमसिंह नगर, 24.6, 5.8
मुक्तेश्वर, 19.1, 4.3
नई टिहरी, 18.4, 4.6

Leave a Reply