शिशु मंदिर अल्मोड़ा में ​संपन्न हुआ विद्यारंभ सस्कार

email image link शिशु मंदिर अल्मोड़ा में ​संपन्न हुआ विद्यारंभ सस्कार विधि विधान के साथ संपन्न हो गया है। बीते दिवस यानि कल 12 फरवरी…

शिशु मंदिर अल्मोड़ा में ​संपन्न हुआ विद्यारंभ सस्कार विधि विधान के साथ संपन्न हो गया है। बीते दिवस यानि कल 12 फरवरी को विद्यार्थी और उनके अभिवावक स्कूल में एकत्रित हुए। इसके बाद स्कूल से नंदादेवी तक धार्मिक पुस्तके सर पर रखकर धार्मिक यात्रा निकाली गई।मंदिर में पंडित तारा जोशी ने पुस्तकों को मां नंदा सुनंदा के चरणों मे रखकर उनकी पूजा की और बच्चों को प्रसाद बांटा।इसके बाद फिर से अभिवावक अपने सर पर धार्मिक पुस्तकें सर में रखकर वापस विद्यालय पहुंचे। इसके बाद विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरूवात की गई।


मॉ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्जवलन के साथ विद्यारंभ संस्कार शुरू किया गया। बच्चे और उनके अभिवावकों की मौजूदगी में पहले अग्निहोत्र यज्ञ किया गया। पूजा स्कूल के आचार्य विनोद जोशी ने संपन्न करवाई। शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य पूनम जोशी ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को पारंपरिक संस्कारों से जोड़ना और शिक्षा के प्रति रुचि जगाना है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
vidyarambh ceremony completed in shishu mandir almora


पहली गुरू मां ने पीले वस्त्र पर ओम लिखवाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य पूनम जोशी,विनोद जोशी,महेश जोशी,संजय जोशी,आनंद बल्लभ भट्ट,नवीन जोशी,आनंद उप्रेती,हरीश बिष्ट,रेखा बिष्ट,लता पाठक,हेमा जोशी,हेमा भट्ट,बरखा रानी,बबीता साह,दिव्यांशा जोशी,भगवती बिष्ट,उमा भाकुनी,विजय गैराला,रजनी जोशी,भावना तिवारी,मेघा रावत,नमिता भाकुनी,राजेश लोहनी,​निशा,बिशन बिष्ट,आशा सुयाल, किरन,जानकी,लता पंत,सरोज,बहादुर सिंह बिष्ट सहित नव प्रवेशी बच्चों के अभिवावक मौजूद रहे।


विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम जोशी ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है,कुछ ही स्थान रिक्त है,उन्होंने इच्छुक अभिवावकों से अपने बच्चों का एडमीशन करवाने के लिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।