गुरुवार को छात्र नेता रोहित कुमल्टा द्वारा समर्थ पोर्टल में टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कर्मचारियों की भर्ती को शीघ्र पूरा करने की मांग की और अनावश्यक देरी को लेकर विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण कार्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है,विशेषतः एक हीं डिपार्टमेंट के स्टॉफ द्वारा पूरे यूनिवर्सिटी का समर्थ पोर्टल चलाया जा रहा है जिसका अतिरिक्त भत्ता एवं सुविधाएं स्टाफ को दी नही जाती,अत्यधिक भार के कारण संस्थान के सुचारु संचालन पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जो कर्मचारी अभी तक नियुक्त नहीं किए गए हैं, उनकी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्वरित रूप से पूर्ण किया जाए।
इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस विभाग के शिक्षकों एवं स्टाफ पर डाले जा रहे अतिरिक्त कार्यभार को हटाने की भी मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अत्यधिक कार्यभार के कारण शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने विभाग में आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था करने और कार्यभार का संतुलित वितरण सुनिश्चित करने की मांग की।
