मिनटों में गाढ़ा होगा दूध और तैयार होगी लच्छेदार रबड़ी, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं घर की मलाईदार मिठाई

कुछ मीठा खाने का मन हो और रबड़ी का नाम आ जाए तो बस मुंह में पानी अपने-आप आ जाता है। इसकी गाढ़ी मलाईदार बनावट…

n700598143177088031673661278b198160f0afb48b1836971cf6c4ec3ef18733157aa731dcf86fea7a74eb

कुछ मीठा खाने का मन हो और रबड़ी का नाम आ जाए तो बस मुंह में पानी अपने-आप आ जाता है। इसकी गाढ़ी मलाईदार बनावट और मीठा, क्रीमी स्वाद हर किसी को अपना दीवाना बना देता है। एक बार खा लो तो बार-बार खाने का मन होता है। यही वजह है कि रबड़ी त्योहारों से लेकर रोज़मर्रा की मिठाई तक हर मौके पर पसंद की जाती है।

घर में पारंपरिक तरीके से रबड़ी बनाना थोड़ा मुश्किल माना जाता है, क्योंकि दूध को लगातार पकाकर गाढ़ा करने में काफी समय और मेहनत लगती है। गैस के सामने खड़े रहो, दूध चलाते रहो तभी जाकर वह सही टेक्सचर पाती है। लेकिन आज आपके लिए एक ऐसा आसान तरीका है जिससे बिना घंटों की मेहनत के सिर्फ 10 मिनट में वही गाढ़ी, लच्छेदार और स्वाद से भरपूर रबड़ी तैयार हो जाएगी।

इंस्टेंट रेसिपी के लिए फुल क्रीम दूध लें और उसे उबलने के लिए रख दें। जब तक दूध गर्म हो रहा हो, सफेद ब्रेड की दो स्लाइसेज लेकर उनके किनारे काट दें और सिर्फ सफेद हिस्से को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। जैसे ही दूध में उबाल आने लगे, उसमें यह ब्रेड पाउडर डाल दें। यही छोटी-सी ट्रिक रबड़ी को बेहद जल्दी गाढ़ा कर देती है और घंटों का काम मिनटों में हो जाता है। पैन को थोड़ा-थोड़ा चलाते रहें और इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं जिससे मिठास और मलाईदारपन दोनों बढ़ जाते हैं।

अगर कंडेंस्ड मिल्क न हो तो मिल्क पाउडर को थोड़ा-सा दूध मिलाकर घोल बना लें और उसे रबड़ी में मिलाएं। चाहे तो स्वाद के अनुसार थोड़ी चीनी भी डाल सकती हैं। दूध कुछ ही देर में अच्छी तरह गाढ़ा हो जाएगा। इसी चरण पर इसमें केसर का घोल, बादाम-काजू और कुटी हुई इलायची मिलाकर हल्की आँच पर दो-तीन मिनट पकाएं। महक, स्वाद और टेक्सचर तीनों ही वैसे बनेंगे जैसा पारंपरिक रबड़ी में मिलता है।

कुछ ही मिनटों में आपकी तैयार की हुई लच्छेदार, सुगंधित और क्रीमी रबड़ी परोसने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएगी।

Leave a Reply