अल्मोड़ा : बुधवार की सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष में एक गोष्ठी का कार्यक्रम दीनदयाल पार्क पांडेखोला में आयोजित किया गया।
इस दिन को भारतीय जनता पार्टी की ओर से समर्पण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। समर्पण दिवस पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल के जीवन, एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल के विचारों पर चल कर ही दुनिया की नंबर वन पार्टी बनी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित दीनदयाल के अंत्योदय से ही कई योजनाएं चलाई है पंडित जी का कहना था अंतिम पंक्ति में अंतिम व्यक्ति को सरकार की सारी योजनाओं का लाभ मिले तब समाज में समानता आएगी।
पूंजीवादी और समाजवादी देश को विघटन का काम करते हैं इसलिए पंडित का कहना था अगर देश में समानता लानी है तो गरीब वर्ग को आगे बढ़ना होगा।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक दर्शन रावत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर अजय वर्मा ने की। कार्यक्रम में कार्यक्रम के सहसंयोजक जिला मंत्री कमल बिष्ट , महामंत्री प्रकाश भट्ट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट , पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व जिलामंत्री देवाशीष नेगी, नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज संगा, गौरव भंडारी, शुभम रौतेला और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पीयूष पांडे, मनोज तिवारी एवं सुनील कर्नाटक आदि उपस्थित रहे।
दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हुई गोष्ठी, अल्मोड़ा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लिया उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
अल्मोड़ा : बुधवार की सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष में एक गोष्ठी का कार्यक्रम दीनदयाल पार्क पांडेखोला…
