Mumbai local train: मुंबई लोकल से गिरकर 12वीं के छात्र की हुई मौत, जाने कैसे हुआ यह हादसा

मुंबई की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली मुंबई लोकल एक बार फिर किसी के लिए काल साबित हुई है। मुंबई लोकल से 12वीं कक्षा के…

n70045701817707775378149c3a06d1ffb800a9fb38ebcb89e1e2b9a50b45cbeeef1929a8bc312a98a78715

मुंबई की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली मुंबई लोकल एक बार फिर किसी के लिए काल साबित हुई है। मुंबई लोकल से 12वीं कक्षा के एक छात्र की गिरकर मौत हो गई। छात्र की पहचान सोहन कात्रे के रूप में हुई है।


डोंबिवली निवासी सोहम अपनी पहली उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी) परीक्षा देने के लिए कालवा स्थित मनीषा विद्यालय जा रहा था।
मुंब्रा व कालवा स्टेशनों के बीच सोहम की यात्रा ने घातक मोड़ लिया।

ज्यादा भीड़ होने के कारण डिब्बे के दरवाजे पर खड़े सोहम का संतुलन अचानक बिगड़ गया जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना डोंबिवली में डर का विषय बनी हुई है। खासकर इसलिए की यह उसकी 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने के पहले दिन हुई थी।


कुछ ही दिन पहले, ठाणे जिले के बदलापुर स्टेशन पर 28 वर्षीय एक महिला की जान गई थी। सुबह के व्यस्त समय में एक भीड़भाड़ वाली उपनगरीय ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में वह गिर गई थीं। कल्याण जीआरपी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 8:10 बजे हुआ।


मृतक की पहचान चेतना देवरुखकर के रूप में हुई, जो ठाणे में अपने कार्यस्थल जा रही थीं। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) जाने वाली चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ा और वह प्लेटफॉर्म पर गिर गईं।

कल्याण जीआरपी के वरिष्ठ निरीक्षक पंढरी कांडे ने बताया कि उन्हें घातक चोटें आईं। रेलवे ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर औपचारिकताएं पूरी कीं।


ये दोनों घटनाएं एक बार फिर उन गंभीर जोखिमों को उजागर करती हैं, जिनका सामना लोकल में डेली यात्रियों को व्यस्त घंटों के दौरान अत्यधिक भीड़भाड़ वाली उपनगरीय ट्रेनों में चढ़ते या उतरते समय करना पड़ता है।

Leave a Reply