Weather Update: होने वाला है बिजली, बारिश और आंधी का ट्रिपल अटैक, दिल्ली -यूपी से लेकर पंजाब, हरियाणा तक जाने कैसा रहेगा मौसम

देश के कई हिस्सों में अभी भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सुबह किस समय ठंड हो रही है लेकिन दोपहर में…

Snow will fall in the mountains, rain will occur in the plains, know the weather update of Uttarakhand

देश के कई हिस्सों में अभी भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सुबह किस समय ठंड हो रही है लेकिन दोपहर में तापमान बढ़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यानी वेलेंटाइन वीक में उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।


मौसम विभाग के अनुसार 13 और 16- 17 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव होगा इसके कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कुछ पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी आने और बिजली गिरने की भी आशंका है।


16 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम बदल सकता है। यहां कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।


मौसम विभाग ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पहाड़ी इलाकों पर भी दिखाई देगा। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उड़ीसा में भी तापमान बढ़ेगा।इन राज्यों में फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है लेकिन सुबह शाम कोहरा रहेगा।


दिल्ली-एनसीआर में 11 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है।अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रह सकता है।


उत्तर प्रदेश में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस का ज्यादा असर नहीं देखने को मिलेगा। 11 फरवरी की सुबह हल्का कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच रहेगा।

अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ेगा कुल मिलाकर पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंड कम हो रही है। वहीं वेस्टन डिर्स्टबेंस की वजह से उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदल सकता है।

Leave a Reply