अल्मोड़ा के ‌चाण गांव निवासी विनोद ने विधि विषय में उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

अल्मोड़ा के चाण गांव निवासी अधिवक्ता विनोद तिवारी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित UGC-NET (Law) परीक्षा को पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर…

vinod tewari

अल्मोड़ा के चाण गांव निवासी अधिवक्ता विनोद तिवारी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित UGC-NET (Law) परीक्षा को पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


विनोद तिवारी वर्तमान में उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। गांव व आसपास के क्षेत्रों से लोगों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के आशीर्वाद एवं समस्त जनता के स्नेह और सहयोग को दिया है। उनके पिता शंकर दत्त तिवारी एक किसान हैं तथा माता श कमला तिवारी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को सदैव प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

यह परीक्षा संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित की जाती है और विधि विषय में गहन समझ, संवैधानिक ज्ञान तथा कानून के व्यावहारिक और सैद्धांतिक पक्षों की मजबूत पकड़ को परिलक्षित करती है।
पूर्व हाई कोर्ट बार एसोसिएशन उत्तराखंड प्रभाकर जोशी समेत अन्य अधिवक्ता द्वारा उनको बधाई दी गई है

क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की है कि विनोद तिवारी भविष्य में भी विधि, न्याय और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते रहेंगे।

Leave a Reply