रियल हीरो हैं अल्मोड़ा के संदीप, 29 बार कर चुके हैं रक्तदान, ब्लड बैंक ने किया सम्मानित

email image link अल्मोड़ा का यह नौजवान युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन कर उभर रहा है, करियरवादी माहौल में जहां एक ओर केवल स्पर्द्धा…

अल्मोड़ा का यह नौजवान युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन कर उभर रहा है, करियरवादी माहौल में जहां एक ओर केवल स्पर्द्धा और प्रतिस्पर्धा की चारों ओर नजर आ रही है वहीं संदीप नयाल रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने की सेवा में जुटे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


सामाजिक कार्यकर्ता संदीप नयाल का रक्त ग्रुप बी- नेगेटिव है । निगेटिव समूह रक्त ग्रुप एक प्रकार से रियर माना जाता है।


लेकिन संदीप अब तक 29 बार रक्तदान कर चुके हैं। इतनी बार रक्तदान करने के बाद उनके उत्साह को बढ़ाने के लिए चिकित्सालय ब्लड बैंक डॉक्टर आशीष जैन ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।


उनके साथियों का कहना है कि संदीप नयाल को मिला यह प्रमाण पत्र उनके लिए भी प्रेरणा का स्रोत है । संदीप ने 29 बाहर रक्तदान कर दूसरों को एक नया जीवन दान दिया है यही असली मानव सेवा है। संदीप सामाजिक कार्यों में भी जुड़े रहते हैं, वह नेहरू युवा केंद्र से भी जुड़े रहे हैं।