रानीखेत नगर क्षेत्र में गुलदार की धमक पिछले कुछ समय से लगातार बनी रहने पर क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बीते शनिवार तड़के सुबह पाँच बजे नंदा देवी मंदिर परिसर के पास गुलदार के घूमते हुए दिखाई देने की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के तहत नगर के आसपास पिछले कुछ समय से गुलदार की आवाजाही लगातार देखे जाने से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बीते शनिवार को गुलदार नंदा देवी मंदिर से सटे रिहायशी इलाके में तड़के सुबह पांच बजे घूमते हुए नजर आया और उसकी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे पूर्व गुलदार नगर के मुख्य बाजार में राजदीप होटल के पास व केएमओयू स्टेशन सहित सुदामापुरी, गोविंद गार्डन एवं चौधरी गार्डन में देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
