गोंडा से आई शर्मनाक घटना, होमवर्क पूरा नहीं करने पर टीचर ने 10 साल के मासूम को 105 बार मारे डंडे

यूपी के गोंडा जिले से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। होमवर्क पूरा नहीं करने पर क्लास 2 के एक मासूम बच्चे को…

BIG BREAKING: PM Modi again receives death threat, police begins investigation

यूपी के गोंडा जिले से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। होमवर्क पूरा नहीं करने पर क्लास 2 के एक मासूम बच्चे को टीचर ने तालिबानी सजा दी। शिक्षक ने बच्चे की पिटाई की और 105 डंडे मारे।

बच्चा रोने लगा तो टीचर ने उसे बिस्किट ला दिया और धमकी दिखे अगर किसी को बताया तो वह उसे और मारेगा।


यह घटना कर्नलगंज पुलिस थाना क्षेत्र की है
मामला जिले के एक निजी स्कूल का है। इस घटना से स्कूल के दूसरे छात्र भी डर गए। घर लौटने पर बच्चे ने रोते हुए पूरी बात परिजनों को बताई, जिसके बाद उसके पिता उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पलात लेकर गए।

बच्चे के पिता बाद में जब शिकायत करने स्कूल गए, तो उन्हें टीचर ने डांटकर भगा दिया। बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और स्कूल मैनेजमेंट ने आरोपी को स्कूल से निकाल दिया है।


चतरौली के रहने वाले 45 वर्षीय राज प्रसाद गोस्वामी मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी जानकी (40), बेटा अवधेश (22), बेटी रिशु (16) और सबसे छोटा बेटा अभिषेक (10) हैं। सबसे छोटा बेटा गुम्दाहा के MRG पब्लिक स्कूल में क्लास 2 का स्टूडेंट है। बताया जा रहा है।

बच्चा सुबह 9:00 बजे स्कूल गया उसने अपनी सभी क्लास अटेंड की लंच के बाद दोपहर में 1:00 बजे टीचर प्रखर सिंह सोशल साइंस की क्लास लेने आए। उन्होंने आते बच्चों के होमवर्क के लिए पूछा इस दौरान जब शिक्षक पीड़ित बच्चों के पास पहुंचा तो उसमें होमवर्क नहीं किया था।

होमवर्क पूरा नहीं करने पर टीचर काफी गुस्सा हो जगए और उसने बच्चे की पिटाई शुरू कर दी। शिक्षक ने बच्चे के पैरों पर 105 डंडे मारे। पिटाई के बाद अभिषेक जोर-जोर से रोने लगा था, तो टीचर ने उसे एक बिस्किट दिया और धमकी देते हुए कहा कि अगर तुमने घर पर कुछ बताया तो मैं कल फिर पिटाई करूंगा।


जब पीड़ित बच्चे के पिता शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे, तो प्रिंसिपल माधवराज ने उन्हें डांटकर भगा दिया। इसके बाद परिजनों ने आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चचरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ला को मामले की जांच सौंपी गई है।

Leave a Reply