मयंक मिश्रा और अभय नेगी की धारदार गेंदबाजी से उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन झारखंड को पारी और छह रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
रणजी ट्रॉफी इतिहास में पहला मौका है जब उत्तराखंड के सेमीफाइनल में एक जगह बनाई है
उत्तराखंड के बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर मिश्रा ने 22 रन पर पांच विकेट लेकर झारखंड को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया जबकि तेज गेंदबाज अभय नेगी ने 36 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे विरोधी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 130 रन पर ढेर हो गई।
5 विकेट पर 282 रन से आगे खेलते हुए उत्तराखंड के तीसरे मैच पर अपनी पकड़ को मजबूत किया और पहली पारी में 122.3 ओवर में 371 बनाए और 136 रन की बढ़त हासिल की। निचले क्रम के बल्लेबाज अभय नेगी ने 46 रन की पारी खेलकर उत्तराखंड को बड़ी बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
झारखंड की टीम ने पहली पारी में 235 रन बनाए दूसरी पारी में भी झारखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही वर्षा टीम ने 14 रन ताकि दोनों सलामी बल्लेबाजों शिखर मोहन (02) और शरणदीप सिंह (08) के विकेट गंवा दिए।
कप्तान विराट सिंह (55) और कुमार कुशाग्र (34) ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े लेकिन 100 रन के स्कोर पर दोनों के विकेट गंवाने के बाद झारखंड का कोई अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाया। दो विकेट पर 100 रन के बाद झारखंड की पारी 130 रन पर सिमट गई।
