तंबाकू की लत छुड़ाने में मददगार साबित हो सकता है घर का एक साधारण मसाला, जानिए कैसे कम होगी गुटका और सिगरेट की तलब

तंबाकू की लत धीरे-धीरे इंसान की सेहत को भीतर तक नुकसान पहुंचाती है।चाहे कोई व्यक्ति गुटका चबाता हो या सिगरेट का आदी हो, दोनों ही…

tambaku gutkha chhodne ka gharelu upay nuskha aur tarika

तंबाकू की लत धीरे-धीरे इंसान की सेहत को भीतर तक नुकसान पहुंचाती है।
चाहे कोई व्यक्ति गुटका चबाता हो या सिगरेट का आदी हो, दोनों ही आदतें गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं और शरीर की उम्र कम कर देती हैं। बड़ी समस्या यह है कि एक बार तंबाकू की आदत लग जाए तो उसे छोड़ना बेहद कठिन हो जाता है। ऐसे में आयुर्वेद विशेषज्ञ सुभाष गोयल का मानना है कि घर में इस्तेमाल होने वाला एक साधारण सा मसाला इस लत से छुटकारा दिलाने में अप्रत्याशित मदद कर सकता है।

एक्सपर्ट की मानें तो जो लोग गुटका या तंबाकू खाने की आदत में फंस चुके हैं, वे अजवाइन और सेंधा नमक का यह तरीका जरूर आजमाएं। इसके लिए हथेली पर थोड़ा सा अजवाइन और चुटकी भर सेंधा नमक लें।

इसे अंगूठे से हल्का सा दबाकर वैसे ही मुंह में रखें जैसे कई लोग तंबाकू रखते हैं। इसे लगभग तीन घंटे तक मुंह में रहने दें। माना जाता है कि धीरे-धीरे तंबाकू, गुटका या सिगरेट की इच्छा कम होने लगती है और क्रेविंग अपने आप गिरने लगती है। कई लोगों ने इस उपाय को अपनाकर बताया कि जो रोजाना दर्जनों सिगरेट पी लेते थे, वे कुछ ही दिनों में एक-दो सिगरेट तक सीमित हो गए और बाद में इच्छा लगभग खत्म हो गई।

तंबाकू छोड़ने में खानपान और जीवनशैली का भी बड़ा योगदान है। यदि मुंह को व्यस्त रखा जाए तो गुटका या सिगरेट की तलब कम होती है। संतरा खाना, ओट्स या ब्राउन राइस का सेवन, सूरजमुखी के बीज चबाना या डेयरी उत्पाद लेना कई लोगों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। इसके साथ ही नियमित व्यायाम भी बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे नशा छोड़ने पर होने वाली बेचैनी या तनाव दूर रहता है और शरीर खुद को इस आदत से दूर करने लगता है।

तंबाकू की इच्छा बढ़ाने वाले माहौल और चीजों से दूरी बनाना भी बहुत जरूरी है। ऐसी जगहों और परिस्थितियों से बचें, जहां तंबाकू की तलब बढ़ती हो। धीरे-धीरे जब शरीर इन ट्रिगर्स से दूर होता है, तो लत अपने आप कमजोर पड़ने लगती है।

अस्वीकरण: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी तरह का इलाज या नुस्खा आजमाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Leave a Reply