किसानों के लिए आई खास खबर, प्रधानमंत्री किसान की 22वीं किस्त आएगी जल्द

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानो के लिए खबर सामने आई है। कृषि मंत्रालय ने नए अपडेट दिया है।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानो के लिए खबर सामने आई है। कृषि मंत्रालय ने नए अपडेट दिया है।

बताया जा रहा है कि अगली किस्त फरवरी 2026 से मार्च 2026 के बीच आएगी। पिछली 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी इसलिए 4 महीने का अंतराल इस समय सीमा को निर्धारित करता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


बताया जा रहा है कि फार्मर रजिस्ट्री और फार्मर आईडी को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। केंद्र सरकार ने कहा है कि आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 14 राज्यों में नए पंजीकरण के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई थी। खास बात यह है कि इस सूची में उत्तराखंड का नाम नहीं है।

इसका मतलब है कि राज्य के किसान जो अभी तक योजना से नहीं जुड़े हैं, वे पुरानी प्रक्रिया के तहत पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्हें नई फार्मर आईडी के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।


बताया जा रहा है कि फार्मर आईडी की आवश्यकता यहां लागू नहीं है लेकिन ई केवाईसी सभी के लिए अनिवार्य है देहरादून कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन किसानों के बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या ई केवाईसी जिनका अधूरा है उनकी 22वीं किस्त रुक सकती है।


किसान अपने मोबाइल पर ‘PM-KISAN’ ऐप डाउनलोड करके फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए घर बैठे यह काम कर सकते हैं। इसके अलावा, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से भी सत्यापन कराया जा सकता है।


सरकार ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नए नियमों को काफी सख्त कर दिया है। यदि किसी किसान ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले पाएगा।


इसके अलावा एक ही राशन कार्ड पर पति या पत्नी या अन्य सदस्यों द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला भी सामने आया था।


ऐसे मामलों में फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होने तक भुगतान अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। देहरादून जिले के किसान विकास भवन या आधिकारिक पोर्टल पर ‘Know Your Status’ विकल्प के जरिए अपनी पात्रता तुरंत जांच सकते।