गुलदार का खौफ: घर के आंगन से 5 वर्षीय मासूम को उठा ले गया गुलदार,SDRF ने बरामद किया शव

रुद्रप्रयाग। जनपद के कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ ग्राम पंचायत सारी के सिन्द्रवाणी गांव में एक गुलदार ने 5…

Leopard attack: A leopard snatched a 5-year-old child from the courtyard of his house; SDRF recovered the body.

रुद्रप्रयाग। जनपद के कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ ग्राम पंचायत सारी के सिन्द्रवाणी गांव में एक गुलदार ने 5 वर्षीय मासूम को अपना निवाला बना लिया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 3 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि को सिन्द्रवाणी गांव निवासी हेमंत सिंह बिष्ट का 5 वर्षीय पुत्र दक्ष घर के पास से अचानक लापता हो गया। परिजनों को जब गुलदार द्वारा बच्चे को उठा ले जाने का आभास हुआ, तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।


सूचना मिलने के बाद SDRF पोस्ट गोचर से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।


जंगल में मिला मासूम का शव
SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ मिलकर रात भर सघन सर्चिंग अभियान चलाया। खोजबीन के दौरान बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। मासूम दक्ष की मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। SDRF टीम ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।


ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत
इस घटना के बाद से सिन्द्रवाणी और आसपास के गांवों में भारी दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply