AI से HIV दवा लेने पर मरीज की सेहत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर भी चिंतित

दिल्ली में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैट प्लेटफॉर्म की सलाह मानकर बिना डॉक्टर की राय लिए एचआईवी बचाव की दवा लेना शुरू…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैट प्लेटफॉर्म की सलाह मानकर बिना डॉक्टर की राय लिए एचआईवी बचाव की दवा लेना शुरू कर दिया। कुछ ही दिनों में उसकी सेहत बिगड़ गई और उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मरीज ने बताया कि दवाओं के सेवन के कुछ दिन बाद शरीर पर चकत्ते और रैशेज दिखाई देने लगे। धीरे-धीरे आंखें और शरीर के अन्य हिस्से भी प्रभावित होने लगे। अस्पताल में जांच करने पर डॉक्टरों ने पाया कि उसे स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम हो गया है। यह एक दुर्लभ और खतरनाक स्थिति है, जो त्वचा और शरीर के अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

डॉक्टरों ने आम लोगों से अपील की है कि बिना विशेषज्ञ की सलाह किसी भी दवा का सेवन न करें। खासकर ऐसी दवाएं जो एचआईवी या गंभीर बीमारियों से जुड़ी हों, उनका गलत इस्तेमाल जानलेवा साबित हो सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मरीज ने बिना पर्ची के स्थानीय केमिस्ट से एचआईवी पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस की 28 दिनों की दवा खरीद ली थी।