मासूम पर हैवानियत की हदें पार! दस महीने के बच्चे के शरीर पर मिले सैकड़ों सुई के घाव

कई बार बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित समझा जाने वाला घर ही उनके लिए सबसे ज़्यादा तकलीफ़देह साबित हो जाता है। चीन से सामने आया…

n6991324751769920352943457bb87423b8050c4f43778c2386c8161b6c888e17726b49a113b4595d57c833

कई बार बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित समझा जाने वाला घर ही उनके लिए सबसे ज़्यादा तकलीफ़देह साबित हो जाता है। चीन से सामने आया एक वीडियो इसी सच्चाई को उजागर करता है, जिसमें एक छोटे से बच्चे पर हुए अत्याचार ने हर किसी को हतप्रभ कर दिया। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चिंता और गुस्से की लहर दौड़ गई।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. सुई वेनयुआन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस घटना से जुड़ी जानकारी साझा की। डॉ. सुई शंघाई जिओ टोंग यूनिवर्सिटी से संबद्ध शिन्हुआ अस्पताल के स्पाइन सेंटर में अटेंडिंग डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले साल दिसंबर में एक 10 महीने के शिशु को तेज बुखार और लगातार दौरे पड़ने के बाद मोजियांग काउंटी के पीपुल्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जब बच्चे की जांच की, तो उसके पूरे शरीर पर सुई चुभाने के करीब 600 निशान मिले। तलवों, सिर के पिछले हिस्से और कानों के पीछे ऐसे कई घाव थे, जिन्हें देखकर स्टाफ भी हैरान रह गया।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि बच्चे की गर्दन में एक टूटी हुई सुई गहराई में फंसी हुई थी। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत स्पाइनल सर्जरी की, जिसके बाद बच्चे की हालत में धीरे-धीरे सुधार आने लगा। डॉक्टरों का कहना है कि जब उसे अस्पताल लाया गया था, तब तेज बुखार संभवतः जंग लगी सुई से हुए संक्रमण की वजह से था, लेकिन ऑपरेशन के कुछ दिन बाद उसका तापमान सामान्य होने लगा।

मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और बच्चे की मां के खिलाफ कठोर सज़ा की मांग उठाई। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि बच्चा जब बेचैन होता था, तो उसकी मां उसे किसी पारंपरिक पद्धति के नाम पर बार-बार सुई चुभोती थी, जिससे यह भयावह हालत बनी।

Leave a Reply