क्या आप जानते हैं कि भारत के मुकाबले नेपाल में सोने चांदी का भाव कितना है? चेक करें दाम

भारत समेत दुनिया भर में इस समय सोने चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में सोने चांदी का दाम…

gold-and-silver-prices-fall-sharply-again-with-the-dollar-strengthening-and-the-entire-metal-market-in-turmoil

भारत समेत दुनिया भर में इस समय सोने चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में सोने चांदी का दाम कितना है? क्या आप जानते हैं नेपाल में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट भारत के मुकाबले ज्यादा है या कम? आइए जानते हैं।


सोने का रेट कितना?


बताया जा रहा है कि नेपाल में 1 ग्राम सोने का रेट ₹26492 नेपाली रुपए है, जो भारतीय करेंसी में 16714 रुपए बताई जा रही हैं। वहीं नेपाल 10 ग्राम सोने का रेट 264920 नेपाली रुपए बताई जा रही हैं जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 167145.38 रुपये बनेंगे। वहीं भारत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट इस समय 1,54,310 रुपये है।


चांदी का दाम कितना?


नेपाल में 10 ग्राम चांदी का रेट 5800 नेपाली रुपये है। वहीं नेपाल में एक किलो चांदी का रेट 5,80,000 नेपाली रुपये है। नेपाल की करेंसी भारतीय रुपये के मुकाबले कमजोर है। इस समय 1 रुपया 1.58 नेपाली रुपये के बराबर है।


इस तरह 5,80,000 नेपाली रुपये, जो कि वहां एक किलो चांदी का दाम है, भारतीय करेंसी में 3.65 लाख रुपये बनते हैं।


नेपाल में 10 ग्राम चांदी का रेट भारतीय करेंसी में 3659 रुपये के बराबर है। वहीं भारत में इस समय 1 किलो चांदी का रेट 317,705 रुपये है।
ये रेट बताते हैं कि भारतीय करेंसी में भारत में सोने और चांदी का रेट नेपाल के मुकाबले कम है।


क्यों रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे रेट?


बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच, रूस-यूक्रेन युद्ध से लेकर बढ़ती ग्लोबल पावर राइवलरी तक, सोने की कीमतें दुनिया भर में बढ़ गई हैं, जिससे नेपाल जैसी छोटी अर्थव्यवस्थाएं भी प्रभावित हुई हैं। कीमतों में इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी से नेपाल के घरेलू बाजार में सोने का व्यापार कम हो गया है, जिससे व्यापारियों और उनके कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply