उत्तरकाशी से टिहरी तक फिर बरसेंगे बादल, उत्तराखंड में IMD का आया अलर्ट, बर्फबारी का भी अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। पहाड़ी भाग में लगातार बर्फबारी ने सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित किया तो वही मैदान में अभी भी…

658bdcf54d837 delhi weather 271444333 16x9 1

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। पहाड़ी भाग में लगातार बर्फबारी ने सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित किया तो वही मैदान में अभी भी शुष्क मौसम बना हुआ है। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के पहाड़ी बाग में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ पहाड़ी जिलों में 26 से 28 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में मध्यम कोहरे का असर दिखेगा।

हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरे का असर दिख रहा है। यहां मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क रहेगा। आठ जिलों में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 27 जनवरी को ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी दी गई है।

प्रदेश में शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क हो गया है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप निकल रही है जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है जबकि सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड है।


वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा रहे हैं और ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी हो रही है। प्रदेश में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद से पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियां बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बर्फ जमने के कारण सड़कों पर फिसलन बनी हुई है और इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

बारिश और बर्फबारी की वजह से पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह संचार व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।


पेयजल लाइनों की पाइप में बर्फ जमने की वजह से पानी की सप्लाई में दिक्कत आई है वीकेंड के चलतेमसूरी, धनोल्टी, चकराता और चमोली जनपद के बर्फबारी वाले इलाकों सहित अन्य पर्वतीय पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ मिल रही है।


पर्वतीय क्षेत्रों में सैलानियों की भारी आमद से जाम की स्थिति भी बनी हुई है। चमोली जनपद में रविवार को निचले स्थान में बारिश और हल्की बराबरी हुई है। वहीं, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी होने से निचले इलाकों में ठंड बनी हुई है।


बर्फबारी से कुमाऊं में थल मुनस्यारी मोटर बंद था, जिसे रविवार को खोल दिया गया। तीन दिन बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में बहाल हो गई। वही चोपता, नीति और बद्रीनाथ हाईवे अभी बंद चल रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दोपहर के बाद कहीं कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। जबकि ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है।


मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और टिहरी गढ़वाल के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क को बना रहेगा।


29 जनवरी तक प्रदेश भर के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना भी है। वहीं, 30 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। आज शाम से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Leave a Reply