फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में होगी बारिश, देखिए IMD का अपडेट

उत्तर भारत में शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी हुई है जिससे फिर से ठंड लौट आई है।जिससे तापमान में गिरावट आई है। काफी लंबे…

IMG 20260123 180945 1

उत्तर भारत में शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी हुई है जिससे फिर से ठंड लौट आई है।जिससे तापमान में गिरावट आई है। काफी लंबे समय से पहाड़ों में समय से चल रहे शुष्क मौसम का अंत बर्फबारी और बारिश के साथ आखिरकार हो गया है।


मौसम के बदले हुए मिजाज से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लंबी छुट्टियों की तैयारी कर रहे पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में ताज़ा हिमपात होने से हालात अचानक बदल गए हैं। भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर–जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को फिलहाल यातायात के लिए बंद करना पड़ा, जिससे दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रुक गई। इसी दौरान त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा भी कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी, क्योंकि रास्तों पर फिसलन बढ़ गई थी।


गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिजॉर्ट में दो फुट से ज्यादा बर्फ जम चुकी है। गांदरबल जिले के सोनमर्ग में छह इंच से अधिक और अनंतनाग जिले के पहलगाम में करीब तीन इंच बर्फ गिरने की जानकारी मिली है। बडगाम, बारामूला, कुपवारा, शोपियां, पुलवामा और बांदीपोरा में कई स्थानों पर मध्यम से भारी हिमपात देखा गया, जबकि अनंतनाग और कुलगाम में हल्की से मध्यम बर्फबारी ने ठंड को और तेज कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक देश के अलग-अलग राज्यों में आंधी-बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की संभावना है।

Leave a Reply