वैसे तो छींक आना कोई बड़ी बात नहीं है। हर किसी को हर रोज कई बार छींक आती है लेकिन, छींक को लेकर हमारे समाज में कई तरह की मान्यताएं है। अगर कहीं निकलते समय छींक आ जाएं तो कहते है यह ठीक नहीं कुछ देर रुक जाओ।
इसको अनहोनी से जोड़ दिया जाता है। वहीं विज्ञान का मानना है कि यह सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन शकुन शास्त्र में इसको भविष्य के संकेतों से जोड़ा गया है।
दिलचस्प बात यह है कि छींक को हमेशा बुरा संकेत नहीं माना जाता। कई स्थितियों में यह शुभ फल देने वाली भी मानी जाती है। शकुन शास्त्र के अनुसार छींक का शुभ या अशुभ असर उसके समय, दिशा, संख्या और हालात पर निर्भर करता है। कहीं यह किसी रुकावट का संकेत देती है, तो कहीं आने वाली सफलता, धन लाभ या अच्छे स्वास्थ्य का इशारा भी मानी जाती है। इसीलिए वैज्ञानिक नजर से देखें तो हर छींक को नकारात्मक सोचकर नहीं देखते, बल्कि उसके संदर्भ को समझते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि छींक से जुड़े कौन से संकेत शुभ माने जाते हैं और किन स्थितियों में इसे अशुभ माना जाता है।
शकुन शास्त्र कहता है कि छींक सिर्फ एक शारीरिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आने वाली घटनाओं की इशारा भी करती है। अगर घर से निकलते समय छींक आ जाए या सामने कोई छींक दे तो इसको कार्य में बाधा या अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसे समय में कुछ देर रुककर निकलना और पानी पीना शुभ माना गया है।।इसी तरह, दूध उबालते समय महिला को छींक आना अशुभ माना गया है। ये परिवार में किसी सदस्य की बीमारी की चेतावनी देती है।
अगर कुछ बहस हो रही हो और छींक आ जाए तो ये छींक मामला और बिगड़ने का इशारा देती है। वहीं, घर से बाहर निकलते समय कुत्ते की छींक किसी अज्ञात भय या विपत्ति का इशारा कहा जाता है। इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
अगर कोई व्यक्ति किसी शुभ काम या किसी मंगल अवसर के लिए घर से बाहर निकल रहा हो और उसी वक्त उसे छींक आ जाए, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसी छींक आने से कार्य में सफलता और अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। दवा सेवन के दौरान छींक आना भी अच्छा माना गया है, क्योंकि इसे शीघ्र स्वस्थ होने का संकेत माना जाता है। वहीं बाज़ार में किसी जरूरी वस्तु को खरीदते समय छींक आ जाए तो इसे भी सकारात्मक समझा जाता है। माना जाता है कि भविष्य में उस वस्तु से लाभ, संतोष और सुख मिलने वाले हैं।
डिस्क्लेमर : यह जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। उत्तरा न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता
