मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, उत्तर भारत में छाया सर्दी का कहर, जाने अपडेट

भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में चेतावनी जारी की है कि 16 जनवरी से उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में मौसम…

n697200000176853925680625081f170164bc286b3f25d704b91fabca6d356b71be84f9c7e56fe1e826351b
Uttra News

भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में चेतावनी जारी की है कि 16 जनवरी से उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में मौसम काफी ज्यादा ठंडा रहेगा। अगले कुछ दिनों में शीत लहर, घना कोहरा और कुछ स्थानों पर पाला पड़ने की आशंका जताई गई है, जो आम जनजीवन, सड़क और रेल यातायात के साथ-साथ हवाई सेवाओं को प्रभावित कर सकता है।


आईएमडी के मुताबिक यह पूर्वानुमान 16 जनवरी सुबह 8:30 बजे से लेकर 22 जनवरी सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। विशेष तौर से रात और सुबह के समय ठंड और कोहली की स्थिति काफी गंभीर रहेगी।


मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 16 जनवरी को शीत लहर चलने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में दिन के समय भी ठंड बनी रह सकती है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।


दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है शहर के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस रहा


ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, पालम क्षेत्र में दृश्यता केवल 50 मीटर और सफदरजंग में 100 मीटर तक सीमित रही। मौसम के आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।


उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ने की चेतावनी भी दी गई है। पाला के कारण फसलों और बागवानी को भी नुकसान हुआ है। विशेष कर पहाड़ी और ऊंचाई वाले इलाकों में रात के समय तापमान तेजी से गिरेगा।


आने वाले दिनों में घना से बहुत घना कोहरा मौसम की सबसे बड़ी समस्या बना रहेगा। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कई क्षेत्रों में अलग-अलग दिनों में कोहरा छाने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों तक बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान है, जो यातायात सेवाओं को प्रभावित कर सकता है।


थंडर कोहरे के साथ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में विशेष कर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 21 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी भी होगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ दिनों तक हल्की बारिश के संकेत हैं। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।


मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे रोजाना जारी होने वाले मौसम अलर्ट पर ध्यान दें। कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें। IMD के अनुसार, जनवरी के तीसरे सप्ताह तक उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Leave a Reply