Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा नगर निगम में नगर आयुक्त सीमा ने ग्रहण किया कार्यभार

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर निगम में रिक्त चल रहे नगर आयुक्त पद पर अधिकारी की तैनाती हो गई है। सोमवार को नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर निगम में रिक्त चल रहे नगर आयुक्त पद पर अधिकारी की तैनाती हो गई है।


सोमवार को नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। मेयर अजय वर्मा और अन्य पार्षदों ने उनका स्वागत किया, जिससे समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।


नगर निगम अल्मोड़ा की जल्द समस्याओं का समाधान हो सकेगा। दरअसल, नगर निगम के अस्ततिव में आने के बाद से नगर आयुक्त का पद रिक्त चल रहा था। इसके चलते निगम के तमाम कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इधर, सोमवार को मेयर अजय वर्मा और सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी की मौजूदगी में पार्षद वैभव पांडे, दीपक कुमार, चंचल दुर्गापाल, भूपेंद्र जोशी, मुकेश कुमार, गुंजन सिंह चम्याल ने स्वागत किया।