अल्मोड़ा में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, केन्द्र सरकार पर कल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करने का आरोप

अल्मोड़ा: नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय चौहानपाटा में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों के…

अल्मोड़ा: नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय चौहानपाटा में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों के विरोध में कांग्रेस जनों द्वारा दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा जैसी ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजना को लगातार कमजोर करने का काम किया जा रहा है।

योजना के नाम में बदलाव कर महात्मा गांधी जी का नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जो देश की सोच और गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए रोजगार और सम्मान का सहारा है, लेकिन आज मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है, मजदूरी का भुगतान महीनों तक अटका रहता है और तकनीकी प्रक्रियाओं के नाम पर गरीबों को परेशान किया जा रहा है।


धरने में यह भी कहा गया कि मनरेगा के बजट में कटौती के कारण काम के दिन घटाए जा रहे हैं, पंचायतों के अधिकार छीने जा रहे हैं और योजना का उद्देश्य रोजगार की गारंटी से हटकर केवल कागजों तक सीमित किया जा रहा है।


कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि इस आंदोलन की शुरुआत महानगरों से हो चुकी है और आने वाले दिनों में गांव-गांव चौपाल लगाकर मनरेगा में किए जा रहे बदलावों के खिलाफ जन-जागरूकता और विरोध तेज किया जाएगा।


नगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से मांग की कि मनरेगा योजना में किए जा रहे सभी जनविरोधी बदलाव तुरंत वापस लिए जाएं, महात्मा गांधी जी के नाम और विचारों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बंद की जाए और योजना को उसकी मूल भावना के अनुरूप मजबूती से लागू किया जाए।


कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि जब तक मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों पर हमला होता रहेगा, तब तक कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहेगी।


धरना प्रदर्शन में ताराचंद जोशी महानगर अध्यक्ष,दीपा शाह,पूरन रौतेला ,भैरव गोस्वामी, एन.डी.पांडे, हर्ष कनवाल, गुंजन (पार्षद),दीप सिंह डांगी ,कार्तिक साह ,शरद चंद्र साह,चंचल दुर्गापाल (पार्षद),फहीम उद्दीन ,लीला जोशी,सूरज वाणी ,आशीष भारती (व्यापार मंडल उपसचिव),अशोक गोस्वामी ,गौरव सतवाल (उपसचिव),पारस नाथ, सुमित कुमार, विक्रम सिंह ,गोपाल भट्ट ,प्रकाश बिष्ट, ताराचंद साह,सुशील साह (व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष),राधा बिष्ट महिला जिला अध्यक्ष कांग्रेस,रविंद्र कुमार टम्टा ,रोहित रौतेला,निजाम कुरैशी ,विजय भट्ट ,मनीष वर्मा, प्रकाश चंद जोशी,वैभव पांडे (पार्षद),घनश्याम गुरुरानी, दीपक कुमार (जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस ), शुभांशु रौतेला ,अमरजीत सिंह भाकुनी ,परितोष जोशी ,मुकेश कुमार ,राजेंद्र, मंजू कांडपाल सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित थे।