Pawan Singh: क्या भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने कर ली है तीसरी शादी? सामने आकर चाचा ने सच बता दिया

भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारे पवन सिंह इन दोनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं।उन्होंने अपने 40वें जन्मदिन पर एक लड़की के साथ केक…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारे पवन सिंह इन दोनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं।उन्होंने अपने 40वें जन्मदिन पर एक लड़की के साथ केक काटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बात ने सभी का ध्यान खींचा।


आपको बता दे जो लड़की उनके साथ खड़ी थी उसने मांग में सिंदूर भी लगा रखा था। इसके साथ ही पवन सिंह ने इसी लड़की का हाथ पकड़ कर केक काटा इसके बाद अब हर जगह अफवाहो का बाजार गर्म हो गया है और हर कोई कह रहा है कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है।


जानकारी सामने आई है कि पवन सिंह के साथ दिखने वाली लड़की असल में भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह है जिनका गाना पवन के साथ रिलीज हुआ है। ऐसा माना जा रहा था कि पवन और महिमा शूट से सीधा वहां आ गए थे, ऐसे में वो मेकअप में थीं। फिर भी अफवाहों का सिलसिला थमा नहीं। अब पवन के चाचा ने इस बात पर जवाब दिया है।


धर्मेंद्र ने हाल ही में पवन सिंह की पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने उनकी पहली पत्नी नीलम के निधन, दूसरी पत्नी ज्योति से तलाक के केस के साथ-साथ बर्थडे पार्टी में मौजूद महिमा सिंह के साथ करीबी को लेकर बताया। धर्मेंद्र ने बताया कि पवन ने ऐसा कुछ नहीं किया है। उन्होंने कोई तीसरी शादी नहीं की है।


धर्मेंद्र सिंह ने पवन के बारे में बात करते हुए बोला- ‘हमको तो नहीं लगता है कि उन्होंने तीसरी-चौथी शादी की है। अरे स्टारडम है, हीरो है, किसी के साथ थोड़ा ठुमका लगा लिया, नाच गा लिया, शूटिंग कर लिया, तो मिर्च मसाला लगाकर विरोधी लोग कहतें हैं कि शादी कर लिया।

ऐसा बच्चा नहीं है वो जो कुछ भी चल रहा है वो यूट्यूबर्स की देन है। इनका कोई ईमान धर्म नहीं है। बिल्कुल झूठी खबर है।