उत्तराखंड के मौसम में कोई बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है। मैदान में क्षेत्र में लोगों को शुष्क ठंडी हवा का सामना अभी भी करना पड़ता है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा होने के वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। आज देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने 6 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में बादल छाने और बारिश एवं बर्फबारी का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे और इसके साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी होगी। मौसम विभाग में घने कोहरे और कुछ स्थानों पर सीट दिवस की स्थिति का येलो अलर्ट जारी किया है।
पर्वती क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान माइनस में भी पहुंच गया है तो मैदानी क्षेत्रों में भी पारा में गिरावट आई है। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई जिसका असर मैदान तक देखने को मिला।
मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और शीत लहर के कारण ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। धूप हल्की होने के कारण सर्दी का सितम बढ़ गया है। वहीं, बर्फबारी होने से पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काम हो रही है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से मौसम में बदलाव आया है। देहरादून में रविवार को सुबह हल्की धुंध की वजह से लोगों को परेशानी भी हुई। दिन के समय धूप निकली इसके बाद ठंड से राहत मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल 2 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।
प्रदेश के पहाड़ी भाग में 6 जनवरी को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 7 जनवरी से फिर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। बारिश-बर्फबारी के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
