क्या मार्च 2026 में बंद हो जाएंगे ₹500 के नोट? जानिए इसके पीछे का सच

सोशल मीडिया पर ₹500 के नोट बंद होने की अफवाह को देखते हुए सरकार ने इसे खारिज कर दिया है। बताया जा रहा है कि…

will-500-notes-be-discontinued-in-march-2026-find-out-the-truth-behind-this

सोशल मीडिया पर ₹500 के नोट बंद होने की अफवाह को देखते हुए सरकार ने इसे खारिज कर दिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक में मार्च 2026 तक ₹500 के नोटों का चलन बंद करने जैसा कोई भी ऐलान नहीं किया।

यह दावा पूरी तरह झूठ है। ऐसी भ्रामक खबरों से बचे। ₹500 के नोट अभी भी पूरी तरह वैद्य है और इनको किसी भी लेनदेन में इस्तेमाल किया जा सकता है।


आधिकारिक एक्‍स हैंडल पर इस खबर का खंडन करते हुए कहा, ‘कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोटों का चलन बंद कर देगा। यह दावा झूठा है! RBI ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।’


कहां जा रहा है कि वह ऐसी खबरों पर विश्वास ना करें और ना ही किसी के साथ शेयर करें। पहले इसके बारे में सच जान ले। ₹500 के नोटों को बंद नहीं किया गया। वह अभी भी कानूनी रूप से मान्य है।

एक बार पहले भी ₹500 के नोटों को लेकर अफवाह फैली थी इससे पहले भी कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं सरकार ने हमेशा इसे गलत बताया है। जून में भी ऐसी खबरों का खंडन किया गया था।


वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी अगस्त में संसद को सूचित किया था कि 500 रुपये के नोटों की सप्‍लाई बंद करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने यह भी साफ किया था कि एटीएम से 500 रुपये के नोटों के साथ 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी निकलते रहेंगे।

यह बयान उन अफवाहों को खारिज करता है जिनमें 500 रुपये के नोटों को वापस लेने की बात कही जा रही थी। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी खबरें फैलाई जाती है जो भ्रमित कर देती हैं लेकिन सरकार इसका खंडन करता है।

सरकार का कहना है कि किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से इसकी पुष्टि कर ले। ₹500 के नोटों के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। इन नोटों को बेझिझक अभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आरबीआई समय-समय पर मॉनेटरी पॉलिसी में बदलाव कर सकता है।

लेकिन, ऐसी कोई भी बड़ी घोषणा हमेशा आधिकारिक तौर पर की जाती है। उसकी जानकारी सभी को दी जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उड़ने वाली हर खबर पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए