कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के वायरल वीडियो पर कांग्रेस में उबाल, अल्मोड़ा में फूंका पुतला

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है। उस…

Screenshot 2026 0102 211307

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है।


उस वीडियो में “बिहार में लड़कियां बीस हज़ार से 25000 रुपये में मिल जाती हैं” जैसी विवादित शब्दों के आने से कांग्रे ने घोर आपत्ति की और इस वक्तव्य‌ को महिला समाज का घोर अपमान और पूरे देश की बेटियों की गरिमा को कुचलने वाला बयान है।


जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि“भाजपा की सत्ता के संरक्षण में उनके नेताओं और परिजनों के भीतर महिलाओं को वस्तु समझने की घृणित मानसिकता पनप रही है। वायरल हो कहा यह बयान पूरे महिला समाज का अपमान है। भाजपा सरकार चुप है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह इस मानसिकता का समर्थन करती है।”


उन्होंने मांग की कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए तथा भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि वह इस बयान से सहमत है या नहीं।
विधायक मनोज तिवारी ने इस बयान को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारों पर करारा तमाचा बताते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।


पुतला दहन कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज विधायक मनोज तिवारी,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, युवा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूरन रौतेला,जया जोशी, निर्मला कांडपाल, किरन आर्या, आशा शर्मा, गीता पाण्डेय, दीपा साह,राधा टम्टा, सुशील साह दीप डांगी, परितोष जोशी, अमरजीत भाकुनी, आनंद सिंह बिष्ट विनोद वैष्णव,नारायण दत्त पाण्डेय,गोविन्द मेहरा,परितोष जोशी, वैभव पांडे हेम तिवारी अनूप भारती, प्रदीप कुमार दानिश खान, दिनेश पिलख्वाल, तारा चंद्र साह, पंकज पाठक दिनेश नेगी,मनोज वर्मा, इसरार अहमद, राहुल अधिकारी, विशाल बिष्ट,मनोज बिष्ट दीपेश कांडपाल,तारु तिवारी जगदीश पाण्डेय नरेश बराकोटी, कार्तिक साह, हिमांशु मेहता,संदीप बिष्ट,देव सिंह कनवाल और विशाल कनवाल आदि उपस्थित रहे।


इधर सोशल मीडिया में वीडियो के वायरल होने के बाद खुद गिरधारी लाल साहू ने सोशल मीडिया में अपना स्पष्टीकरण भी जारी कर उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था और वह महिलाओं की मर्यादाओं का पूरा सम्मान करते हैं। लेकिन एक साजिश के तहत उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply