नए साल के पहले दिन मुंबई में हुई झमाझम बारिश, वही दिल्ली में भी बरस सकते हैं बादल, जाने मौसम अपडेट

नए साल के पहले दिन उत्तर भारत में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। वही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साल के पहले दिन ही…

mumbai-witnessed-heavy-rainfall-on-the-first-day-of-the-new-year-and-delhi-may-also-experience-showers-know-the-weather-update

नए साल के पहले दिन उत्तर भारत में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। वही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साल के पहले दिन ही जबरदस्त बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 1 जनवरी 2026 को देश के बड़े हिस्सों में शीत लहर घना कोहरा और तापमान में तेजी से गिरावट आई है।


आईएमडी का कहना है कि नया साल 2026 के पहले दिन मुंबई में सुबह-सुबह हल्के बारिश हुई। इधर दिल्ली में नए साल की शाम पर पिछले 6 सालों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया


वही ठंड की लहर राजस्थान में भी देखने को मिल रही है। कड़ाके की ठंड की वजह से असम के गुवाहाटी में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार 31 दिसंबर को पिछले 6 सालों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर 2025 को दिल्ली में सामान्य तापमान से काफी नीचे रहा।

मौसम अधिकारियों को कहना है ऐसी ठंडे दिन की स्थिति तब होती है जब दिन और रात दोनों का तापमान औसत से काफी कम रहता है, और IMD के अनुसार, यह ट्रेंड जनवरी की शुरुआत तक जारी रहने की उम्मीद है। शाम के समय शहर के कई हिस्सों में हल्की धुंध के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई, जिससे यात्रा की स्थिति प्रभावित हुई। विभाग के अनुसार, आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।


आपको बता दे कि इस समय पूर्वी भारत भी कड़ाके की चपेट में है। आईएमडी ने बताया कि झारखंड में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है और कई जिलों में विजिबिलिटी भी काफी कम है। कुछ जगह पर तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।


पूर्वोत्तर के हिस्सों में भी तापमान में भारी कमी देखने को मिल रही है। अचानक तापमान में आई गिरावट के कारण अधिकारियों ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक हफ्ते के लिए स्कूल बंद करने का आदेश दिया।

बादल छाए रहने, रुक-रुक कर बूंदाबांदी और ठंडी हवा ने रहने की स्थिति को मुश्किल बना दिया, जिससे लोगों को आग जलाने और भारी सर्दियों के कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ा।


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साल के पहले दिन जमकर बारिश हुई बताया जा रहा है कि मुंबई के वालकेश्वर और लोअर परेल इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे प्रदूषण भी काम हो गया नए साल पर यह बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है।


राजस्थान में कड़ाके ठंड का सितम जारी है। राजस्थान का करौरी जिला सबसे अधिक ठंडा स्थान रहा। पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जबकि जयपुर और जोधपुर में भी सामान्य से ज़्यादा ठंडी रातें रहीं।

1 से 3 जनवरी के बीच उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के बड़े हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की भी उम्मीद है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है

Leave a Reply