जाने उत्तराखंड में मौसम का हाल, देहरादून समेत 6 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में आज भी कोहरे का ऑरेंज अलग जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जनपदों में शीत दिवस से…

Pi7compressedn6945343501766723845945172fd30d3fcff1c38301c151a7da69daf8a0d2e45c37bc55b5b7168b0b0fa69d

उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में आज भी कोहरे का ऑरेंज अलग जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जनपदों में शीत दिवस से भी भीषण सीत दिवस की चेतावनी जारी की है।


उत्तराखंड में मौसम सभी की परेशानियां बढ़ा रहा है मैदानी क्षेत्र में इन दोनों कोहरा छाया हुआ है। देहरादून में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने से राहत मिली है। वही पहाड़ी क्षेत्रों में चटख धूप खिली है और अधिकांश क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। पर्वतीय इलाकों में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।


मैदानी क्षेत्र में कोहरा होने की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट आ रही है जिसकी वजह से मैदानी क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गए हैं।

प्रदेश में अब तक बारिश और बर्फबारी ना होने की वजह से सूखी ठंड पड़ रही है जो सभी को परेशान कर रही है। नीचे इलाकों में भी सूखी ठंड की वजह से बच्चों को परेशानी हो रही है।।दिसंबर का महीना में बारिश न होने की वजह से सूखा है बीत रहा है।


देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं कोहरे की वजह से रेल हवाई और रोडवेज की सेवाओं पर भी काफी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो-चार दिन बाद पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। बर्फबारी भी हो सकती है जबकि निचले इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।


उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी में कहीं-कहीं आज भी कोहरे का येलो अलर्ट है। जबकि कुछ हिस्सों में शीत दिवस से भी भीषण शीत दिवस की स्थिति रहेगी।

Leave a Reply