सावधान अगर आप ज्यादा खाते हैं फास्ट फूड ! यहां 11 वीं की छात्रा की आंतों में छेद होने से दर्दनाक मौत

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक दुखद मामला सामने आया है, जिसमें 16 साल की एक 11वीं क्लास की छात्रा की फास्ट फूड…

IMG 20251223 163251

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक दुखद मामला सामने आया है, जिसमें 16 साल की एक 11वीं क्लास की छात्रा की फास्ट फूड ज्यादा खाने के कारण मौत हो गई। अहाना नाम की छात्रा को घर का खाना पसंद नहीं था और वह हर दिन चाऊमीन, बर्गर और पिज्जा जैसी चीजें खाती थी। परिवार उसकी जिद के आगे बेबस था और उसे रोक नहीं पाया।


अहाना को पेट में तेज दर्द हुआ तो परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। जांच में डॉक्टरों ने पाया कि उसकी आंतों में छेद हो गए थे और आंतें एक-दूसरे से चिपक गई थीं। अमरोहा के मोहल्ला अफगान निवासी मंसूर हाशमी की बेटी अहाना का 30 नवंबर को ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के बाद जब उसकी हालत में सुधार आया, तो उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। हालांकि, कमजोरी के बावजूद परिजन उम्मीद कर रहे थे कि घर पर अच्छे खान-पान से उसकी सेहत सुधर जाएगी।


कुछ दिन बाद अहाना की तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे दिल्ली के एम्स ले गए, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद कुछ सुधार हुआ। लेकिन 21 दिसंबर को अचानक उसकी हालत खराब हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


डॉक्टरों ने अहाना की मौत का कारण फास्ट फूड का ज्यादा सेवन बताया। उनका कहना है कि बच्चों को चाऊमीन, नूडल्स, बर्गर और पिज्जा जैसी चीजों से दूर रखना चाहिए, क्योंकि इनका अधिक सेवन गंभीर स्वास्थ्य खतरे पैदा कर सकता है। यह घटना माता-पिता और बच्चों के लिए चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Reply