देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में छाया घना कोहरा, 9 डिग्री तक हुआ पारा, शीत लहर से बढ़ी ठिठुरन

उत्तराखंड में घने कोहरे की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल,…

n6939027391766291500924172fd30d3fcff1c38301c151a7da69daf8a0d2e45c37bc55b5b7168b0b0fa69d

उत्तराखंड में घने कोहरे की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, रुड़की और ऋषिकेश सहित कई मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा।

इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी होने की संभावना है। उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाने की वजह से लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

कोहरे के कारण दृश्यता भी लगातार प्रभावित हो रही है जिसका असर रेल और हवाई सेवाओं पर भी पढ़ रहा है। शनिवार को कोहरे के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान में सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई जबकि पहाड़ों में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा है।


मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं का असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। मौसम के इस बदले मिजाज का कारण पश्चिमी विक्षोभ के अभी तक निष्क्रिय रहने और प्रदूषण को बताया जा रहा है। शनिवार देहरादून और पंतनगर में कॉल्ड डे कंडीशन होने के कारण दिनभर ठिठुरन बनी रही।


पर्वतीय क्षेत्र में प्रदूषण कम होने के कारण मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और टिहरी में एक डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 12.3 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 8.1 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पोस्ट मानसून सीजन में इस बार पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय न होने का प्रभाव उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में दिखाई दे रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क बना हुआ है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले घने कोहरे की चपेट में है।