बांग्लादेश में फिर भड़क उठी हिंसा, उपद्रवियों ने इमारतों और वाहनों को किया आग हवाले

बांग्लादेश में गुरुवार की देर रात फिर से भारी बवाल मच गया। यहां राजधानी ढाका में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा काट दिया। इस दौरान उपद्रवियों…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

बांग्लादेश में गुरुवार की देर रात फिर से भारी बवाल मच गया। यहां राजधानी ढाका में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा काट दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने कई इमारतों और वाहनों को आग लगा दी।

बांग्लादेश में गुरुवार की देर रात एक बार फिर हिंसा भड़क गई। इस दौरान भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों को आग के हवाले किया और कई जगहों ओर जमकर तोड़फोड़ कर दी। उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों यह बवाल काटा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस दौरान भीड़ ने ढाका के कावरान बाजार में द डेली स्टार अखबार के दफ्तर पर भी तोड़फोड़ कर दी। इतना ही भीड़ ने प्रदर्शनकारियों ने इस दफ्तर को आग के हवाले कर दिया, इस दौरान ऑफिस के अंदर काम कर रहे लोग अंदर ही फंस गए। हालांकि, अखबार के दफ्तर पर हमला करने के चार घंटे से अधिक समय बाद कम से कम 30 पत्रकारों को उनके दफ्तर से बचाया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पहला हमला बंगाली भाषा के दैनिक प्रोथोम आलो पर किया गया, जहां पर भीड़ नारे लगाते हुए पहुंची। बीडी न्यूज़ के मुताबिक भीड़ ने रात करीब 12 बजे दफ्तर में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगाई। द डेली स्टार के पत्रकारों को शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे बचाया गया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले अखबार के दफ्तर के ग्राउंड और पहली मंजिल पर तोड़फोड़ की और फिर रात के करीब 12.30 बजे आग लगा दी। बीडी न्यूज के हवाले से बताया गया कि आग तेजी से दो मंजिल में फैल गई, जिससे हवा में धुएं का एक बड़ा गुबार फैल गया। अखबार के रिपोर्टरों ने बताया कि फायर सर्विस भी मौके पर नहीं पहुंच पाई, इसलिए क्योंकि इमारत के सामने बड़ी संख्या में भीड़ खड़ी थी।

बिल्डिंग के अंदर फंसी अखबार की एक रिपोर्टर जायमा इस्लाम ने बताया कि मैं अब सांस नहीं ले पा रही हूं, मेरा दम घुट रहा है, अन्दर धुंआ ही धुंआ है। मैं अंदर हूं। तुम मुझे मार रहे हो।

अंतरिम सरकार के चीफ ने की शांति बनाने की अपील
गौरतलब है कि यह आगजनी और हंगामा तब हुआ जब बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार, मुहम्मद यूनुस ने नागरिकों से देश में शांति बनाए रखने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पेशेवर तरीके से जांच करने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार कानून के शासन को बनाए रखने और लोकतांत्रिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पहले दिन देश को संबोधित करते हुए यूनुस ने कहा कि मैं देश के सभी नागरिकों से दिल से अपील करता हूं कि धैर्य और संयम बनाए रखें। कानून लागू करने वाली एजेंसियों और संबंधित संस्थानों को अपनी जांच पेशेवर तरीके से करने दें। राज्य कानून का राज स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।