उत्तराखंड में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, सभी हुए बेहाल, अलाव के सहारे गुजर रही है रातें

उत्तराखंड में इन दिनों सर्दी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में शीत लहर लगातार चल रही है…

n6933887371765968094687358fc059a1e2a22319c395bd2b4b22d457a137470bff02c0da8ba5586315c2e8

उत्तराखंड में इन दिनों सर्दी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में शीत लहर लगातार चल रही है जिससे दिन और रात ठिठुरन हर जगह महसूस हो रही है। खासकर तराई के इलाकों में घने कोहरे के साथ ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ाने वाली है जैसे पूरे राज्य में कंपकंपी छा जाएगी।


उत्तराखंड में आम लोग खासकर तराई क्षेत्रों जैसे हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल के लालकुआं और रुद्रपुर में रहने वालेसबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भी ऊंचाई वाले इलाकों के लोग ठंड की मार झेल रहे हैं। किसान, मजदूर और बाहर काम करने वाले लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने को मजबूर हैं। बच्चे और बुजुर्ग तो घरों से निकलने से भी डर रहे हैं।


राज्य में शीत लहर भी लगातार बढ़ रही है। तराई क्षेत्र में कोहरा हो रहा है जिससे विजिबिलिटी भी कम हो गई है। सड़कों पर वहां भी रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेन और फ्लाइट्स भी कैंसिल हो रहे हैं। पहाड़ों पर कुछ जगह पाला पड़ रहा है जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया नदी और झरने जमने की कगार पर हैं।


आपको बता दे की दिसंबर की शुरुआत से ही ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से शीत लहर भी अपना असर दिख रही है। मौसम विभाग ने 18 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की चेतावनी दी है। वही 21 दिसंबर को कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार भी हैं।


तराई के जिले जैसे उधम सिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल के निचले इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां घना कोहरा सुबह 8 बजे के बाद भी छंटता नहीं, लोग वाहनों में लाइट जलाकर चल रहे हैं। पहाड़ी जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और देहरादून के ऊपरी हिस्सों में ठंडी हवाएं और कम तापमान ने दस्तक दे दी है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर कोहरे की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है।


पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर प्रभाव की वजह से ठंड बढ़ रही है। उत्तर भारत में चल रही सर्द हवाएं उत्तराखंड तक पहुंच रही हैं।


ठंड और कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से एक्सीडेंट का खतरा बढ़ गया है। ट्रेनें लेट हो रही हैं, फ्लाइट्स प्रभावित हैं। लोग घरों में दुबककर रह रहे हैं, बाहर निकलने पर गर्म कपड़े और अलाव जरूरी हो गए हैं।


मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में तापमान और गिरेगा। 21 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी। मैदानी इलाकों में कोहरा जारी रहेगा। लोगों को गर्म कपड़े पहनने, अलाव जलाने और स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply