युवाओं के लिए अच्छी खबर : इस दिन होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा, इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी

भारतीय सेना में जाने का सपने देखने वाले और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2025 उत्तीर्ण कर चुके युवाओं के लिए ARO लैंसडाउन द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

भारतीय सेना में जाने का सपने देखने वाले और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2025 उत्तीर्ण कर चुके युवाओं के लिए ARO लैंसडाउन द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। भर्ती रैली 15 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक गब्बर सिंह कैंप कोटद्वार में होगी।

यह रैली मुख्यालय भर्ती ज़ोन (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) के अंतर्गत सेना भर्ती कार्यालय (ARO) लैंसडॉउन द्वारा गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों के उम्मीदवारों के लिए आयोजित जाएगी। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून एवं हरिद्वार जिलों के उम्मीदवार इसमें प्रतिभाग के सकते हैं। इसमें सिर्फ वही अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे, जिन लोगों ने 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के मध्य आयोजित ऑनलाइन CEE परीक्षा पास की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए होगी। जिसके लिए उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.com से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में रैली स्थल पर रिपोर्ट करने की निर्धारित तिथि अंकित की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो अभ्यर्थी 30 दिसंबर 2025 से पूर्व व्यक्तिगत रूप से ARO लैंसडॉउन से संपर्क कर सकते हैं। जिसके बाद 30 दिसंबर 2025 को सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7456874057 पर संपर्क किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को रैली में सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी तीन-तीन फ़ोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेजों में पैन कार्ड, आधार कार्ड, ऑनलाइन पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड, 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं विद्यालय चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। कक्षा आठवीं की मार्कशीट जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापित होनी चाहिए। धर्म प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एवं अविवाहित प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) ग्राम प्रधान/सरपंच द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक है। साथ ही रैली सूचना के अनुसार रिलेशन प्रमाण पत्र, एनसीसी एवं खेल प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे। शपथ पत्र रैली स्थल पर तैयार किया जाएगा।
एआरओ लैंसडाउन ने सभी उम्मीदवारों को दलालों व एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है, वे केवल आपको धोखा दे सकते हैं। सेना भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष, निःशुल्क और पारदर्शी तरीके से की जाती है, जिसमें आप केवल और केवल अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर भर्ती हो सकते हैं।