उत्तराखंड के रायवाला में सड़कों पर घूम रहे हैं हाथी और गुलदार, बने जान माल के लिए दुश्मन

राजाजी टाइगर रिजर्व और देहरादून वन विभाग से सटे आबादी क्षेत्र में हाथी और गुलदार घूमते हुए दिखाई दिए। इसके बाद ग्रामीणों में काफी दहशत…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

राजाजी टाइगर रिजर्व और देहरादून वन विभाग से सटे आबादी क्षेत्र में हाथी और गुलदार घूमते हुए दिखाई दिए। इसके बाद ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है। यहां हाथी और गुलदार सड़कों पर घूम रहे हैं जिसे जान माल का नुकसान हो सकता है। मगर वन विभाग जन सुरक्षा के लिए बिल्कुल भी संजीदा नजर नहीं आ रहा है।


रायवाला के हरिपुरकलां से लेकर खदरी, छिद्दरवाला, जोगीवालामाफी में हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। यहां हाथी फसल और संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीती रात छिद्दरवाला के ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के घर के पास आया एक हाथी काफी देर तक पूरे मोहल्ले में घूमता रहा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


गलियों में घूमते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे में इनका वीडियो कैद हो गया है। इस दौरान सतर्क ग्रामीण भी फोन पर हाथी की आवाजाही के बारे में एक दूसरे को जानकारी देते रहे, ताकि कोई गलती से अचानक हाथी के सामने न पहुंच जाए और अनहोनी से बचा जा सके।

वहीं क्षेत्र में गुलदार भी टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीते 3 दिसंबर को यहां से गुलदार घर में घुसकर जर्मन शेफर्ड कुत्ते को उठा ले गया था। वही चकजोगीवाला में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए करीब एक महीना बीतने को है, मगर सफलता नहीं मिली। जबकि ग्रामीणों को रोजाना गुलदार दिखाई दे रहे हैं।


ग्राम प्रधान गोकुल रमोला ने बताया कि कोई रात ऐसी नहीं है, जब हाथी व गुलदार गांव में न आते हों। कई बार तो यह गांव की सीमा पर दिन में ही दिखाई दे जाते हैं, लिहाजा जन सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने होने चाहिए। उनका कहना है कि गांव और जंगल के बीच सोलर फेंसिंग और लाइटें लगानी जरूरी हैं।


हाथियों के झुंड खेतों में घुसकर गेहूं और गन्ने की फसल को बर्बाद कर रहे हैं ग्रामीणों को कहना है कि जंगल में लगे क्षेत्र में खेती करना मुश्किल हो गया है। हाथी रोजाना फसलों को बर्बाद कर देते हैं।

सूचना के बाद भी वन विभाग में कुछ नहीं किया नुकसान को मुआवजा भी नहीं मिला है।
वहीं, राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. कोको रोसे का कहना है कि जब भी ऐसी कोई सूचना मिलती है टीम को मौके पर भेजा जाता है।