उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, मौसम हुआ शुष्क लेकिन पारा गिरा तेजी से, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट हुआ जारी

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम बेहद शुष्क है और इसी के साथ तापमान भी तेजी से गिर रहा है। दिन के समय चटक धूप थोड़ी…

n69258421917654604243780afaa1c4712ccbdd1fd9d5b9461d3777b62767b024fac549beef8dedc177020c

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम बेहद शुष्क है और इसी के साथ तापमान भी तेजी से गिर रहा है। दिन के समय चटक धूप थोड़ी राहत दे रही है लेकिन सुबह और शाम लगातार ठिठुरन बढ़ती जा रही है। राज्यों के कई हिस्सों में सर्द हवाए भी चल रही है जिससे शीत लहर का प्रभाव बढ़ गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी और ज्यादा बढ़ जाएगी। आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ने की संभावना जताई गई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जहां दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

देहरादून और आसपास के क्षेत्र में भी आसमां पूरी तरह साफ है और धूप खिली हुई है दिन के समय लोगों को ठंड से राहत मिल रही है लेकिन सुबह-शाम बर्फीली हवाएं चल रही है जिसकी वजह से तापमान को काफी नीचे देखा जा सकता है।

अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इसी प्रकार अन्य मैदानी जिलों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।


ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड ज्यादा देखी जा सकती है चमोली जिले की नीति घाटी में तापमान – 10 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। यहां बहने वाले गदेरे और झरने जम गए हैं। लगातार पाला गिरने और बारिश न होने के कारण क्षेत्र में कोरी ठंड पड़ी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है।

हरिद्वार और उधम सिंह नगर के लिए जारी येलो अलर्ट अगले 24 घंटों तक प्रभावी रहेगा। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे सर्दी का असर और अधिक महसूस होगा।

Leave a Reply