अल्मोड़ा के वरिष्ठ लोक कलाकार प्रकाश को मिला लोक कला साधक सम्मान, लोक कलाकारों ने दी बधाई

अल्मोड़ा शहर के वरिष्ठ लोक कलाकार व संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के निदेशक प्रकाश सिंह बिष्ट को उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक पटियाला द्वारा आयोजित…

Screenshot 2025 1206 210356


अल्मोड़ा शहर के वरिष्ठ लोक कलाकार व संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के निदेशक प्रकाश सिंह बिष्ट को उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक पटियाला द्वारा आयोजित 15 वे राष्ट्रीय शिल्प मेले में लोक कला साधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के हाथों से लोक कला साधक सम्मान 2025 से सम्मानित किया । जिसमें उनको रजत पट्टिका तथा 250000/ रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।


यह सम्मान लोक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोकलकारों को दिया जाता है।प्रकाश सिंह बिष्ट विगत 40 वर्षों से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करते आ रहे है।‌ इससे पहले भी उनको कई लोक कला सम्मान से नवाजा गया है।यह पल उत्तराखंड के लिए गर्व का पल है।


प्रकाश बिष्ट पहले उत्तराखंड के लोक कलाकार है जिनको सबसे पहले लोक कला साधक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। प्रकाश बिष्ट ने यह पुरस्कार अपनी स्वर्गीय माता को समर्पित किया। जिनका इसी वर्ष सितंबर माह में निधन हो गया था।

Leave a Reply