अल्मोड़ा: हाईटेक शौचालय को सुचारु नहीं करने पर कांग्रेस नाराज, नगर निगम को दी 15 दिन की मोहलत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने नगर निगम द्वारा बनाये गए हाइटेक महिला शौचालय को अभी तक सुचारु नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर की…

Screenshot 20251130 193820



कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने नगर निगम द्वारा बनाये गए हाइटेक महिला शौचालय को अभी तक सुचारु नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर की है।


भोज ने कहा कि दो माह पूर्व मुख्य्मंत्री पुष्कर धामी ने महिला शौचालय को जनता को समर्पित किया लेकिन अब तक अल्मोड़ा की जनता को इसकी कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है।


उन्होंने कहा कि “यह ट्रिपल इंजन का कमाल है, जबकि केंद्र से लेकर नगर निगम मे भाजपा के लोग विराजमान है, लेकिन अल्मोड़ा शहर को एक महिला शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है।”


कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि अगर 15 दिन के अंदर महिला शौचालय की सुविधा अल्मोड़ा को नहीं मिली और इस महिला शौचालय के गेट का ताला नहीं खोला गया तो कांग्रेस 15 दिन बाद खुद ताला तोड़ने को बाध्य होंगी और ताला तोड़कर अल्मोड़ा कि जनता कि सुविधा के लिए खोलने का काम करेंगी जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम और जिला प्रशासन की होगी।