उत्तर भारत ठिठुरन में घिरा, दक्षिण में चक्रवाती दबाव से मौसम बिगड़ा, कई राज्यों में सतर्कता बढ़ी

देशभर में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है और इसी बीच मौसम एक बड़े उतार–चढ़ाव की तरफ बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय…

देशभर में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है और इसी बीच मौसम एक बड़े उतार–चढ़ाव की तरफ बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ चक्रवात ‘सेन्यार’ तेजी से मजबूत हो रहा है और अगले 48 घंटों में भारत के कई राज्यों के मौसम को प्रभावित करने का अनुमान है। तेज हवाओं, भारी बारिश और समुद्री उथल–पुथल को देखते हुए मौसम विभाग ने कई एहतियाती चेतावनियां पहले से जारी कर दी हैं।

दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है और हवा में नमी बढ़ने से कोहरा शुक्रवार से रविवार तक बना रहेगा। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक है, जहां AQI 327 के आसपास दर्ज किया गया और यह लोगों की सेहत के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उत्तर प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे उतर गया, जबकि कानपुर में पारा सबसे अधिक गिरा है। लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ और प्रयागराज में सुबह का घना कोहरा दृश्यता को काफी प्रभावित करेगा।

बिहार के सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र में भी शीतलहर का असर बढ़ने का अनुमान है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। पटना, दरभंगा, समस्तीपुर और सुपौल में कोहरे के चलते सुबह का मौसम बेहद ठंडा बना रहेगा।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की सक्रियता देखने को मिल रही है। 28 नवंबर को जयपुर और अजमेर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हवाओं के रुख में बदलाव से तापमान में थोड़ा उछाल आ सकता है।

लखनऊ और आसपास के इलाकों में पछुआ हवाओं की गति कम होने और बादलों की मौजूदगी से आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़त देखी जाएगी। अधिकतम और न्यूनतम पारा दोनों में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है।

दक्षिण भारत में चक्रवात ‘सेन्यार’ ने खतरा बढ़ा दिया है। तमिलनाडु के लिए 28 से 30 नवंबर तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। डेल्टा क्षेत्र, चेन्नई और तिरुवल्लूर में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। अंडमान–निकोबार, आंध्र प्रदेश, केरल और रायलसीमा में भी भारी वर्षा के संकेत हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात फिलहाल मलक्का जलडमरूमध्य और पूर्वोत्तर इंडोनेशिया के पास सक्रिय है और तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसकी स्थिति सुबह 5:30 बजे 5.0°N और 98.0°E पर दर्ज की गई। यह कुटा मकमुर से 100 किलोमीटर, जॉर्ज टाउन से 260 किलोमीटर और कार निकोबार से लगभग 740 किलोमीटर दूर है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अगले 24 घंटों में अवदाब में बदल सकता है, जिससे तमिलनाडु में बारिश की रफ्तार और बढ़ जाएगी।