हवालबाग में नवनियुक्त ग्राम प्रधानों ने ली शपथ — देवेंद्र सिंह नयाल बनाए गए प्रधान संगठन के अध्यक्ष, विनोद जोशी महामंत्री बनाए गए

अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के सभागार में मंगलवार को नवनियुक्त ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ ही प्रधान…

Newly appointed village heads take oath in Hawalabag – Devendra Singh Nayal appointed president of the village head organization, Vinod Joshi appointed general secretary

अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के सभागार में मंगलवार को नवनियुक्त ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ ही प्रधान संगठन विकासखंड हवालबाग की कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से प्रतिनिधियों का चयन किया गया। पूरे कार्यक्रम का माहौल लोकतांत्रिक ऊर्जा और आपसी सद्भाव से भरा रहा।


सर्वसम्मति से हुए चुनाव में देवेंद्र सिंह नयाल संगठन के अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ग्राम प्रधान अथरबनी विनोद जोशी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी कसून के ग्राम प्रधान सुंदर मटियानी को दी गई। बड़गल भट्ट ग्राम प्रधान नवीन भट्ट को उपाध्यक्ष, शैल की ग्राम प्रधान चंद्रिका तिवारी को महिला उपाध्यक्ष,स्यूरा के प्रधान प्रमोद चंद्र जोशी को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।


नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम प्रधान संगठन को मजबूत बनाते हुए गांवों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ प्रशासन तक पहुँचाया जाएगा। ग्रामीण विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, बजट का पारदर्शी उपयोग और सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता रहेगी।


इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख हिमानी कुंडू ने पदभार संभालने वाले सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि संगठन पंचायतों के अधिकारों की रक्षा करते हुए समन्वय और विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।


सभा में यह भी सहमति बनी कि संगठन गांवों से जुड़े मुद्दों पर एक स्वर में प्रशासन के सामने पक्ष रखेगा और आवश्यक होने पर संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भरत भूषण कुंडू, ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि भूपेंद्र भोज, गिरीश चंद्र तिवारी, प्रदीप पालनी, दिनेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।